जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर नगर ने घोषित की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हेतु टीम

 

 

 

  • किदवई नगर में हुआ चयन ट्रायल, 50 खिलाड़ियों ने लिया प्रतिभाग

 

कानपुर, 03 नवम्बर।

जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर नगर द्वारा प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए कानपुर नगर टीम का चयन किया गया। यह प्रतियोगिता 6 से 9 नवम्बर 2025 तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, बाराबंकी में आयोजित की जाएगी।

50 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चुनी गई श्रेष्ठ टीम

चयन ट्रायल का आयोजन 2 नवम्बर को यूथ आर्चरी अकैडमी, किदवई नगर में किया गया, जिसमें कानपुर नगर के 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागी यूथ आर्चरी अकैडमी के प्रशिक्षु रहे, जिन्होंने उम्दा प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय टीम में स्थान सुरक्षित किया।

चयनित खिलाड़ी

इंडियन राउंड (बालिका वर्ग) – रतमा दीक्षित, रितिका सिंह, सुभी राणा, कनिषा दुग्गल

इंडियन राउंड (बालक वर्ग) – जय कुमार, अपूर्व सिंह, विकास कुमार, विधुराज केशरवानी

रिकर्व वर्ग – (बालक) जतिन गुलाटी, (बालिका) भूमि सम्राट राव

कंपाउंड बो वर्ग (बालक) – अवनीश कुमार लोधी, अभिषेक कुशवाहा

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी तथा कोच फागु महातो ने सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई।

Leave a Comment