यूपी ताइक्वांडो के भविष्य पर हुआ मंथन, यूपी के खिलाड़ियों का किया जाएगा सम्मान

 

आगामी प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग एंव रेफरी सेमिनार आदि विषयों के संबंध में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ की बैठक का आयोजन

पधाधिकारियों ने सदस्यों को किया संबोधित।

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित ताइक्वांडो खेल के संचालन के लिए सोमवार को सिविल लाइन्स कानपुर में उत्तर प्रदेश के 63 जिलों के पदाधिकारी सदस्य सम्मिलित हुए। भाविष्य में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रशिक्षण शिविर, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग एवं रेफरी सेमिनार आदि विषयों को सम्मिलित करते हुये उत्तर प्रदेश के समस्त जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक सुनिश्चित की गई। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के महासचिव डॉ रजत आदित्य दीक्षित ने प्रदेश के समस्त ताइक्वांडो के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की और आगामी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं एवं रेफरी सेमिनार प्रशिक्षक सेमिनार की तिथियां सुनिश्चित की गईं। बैठक में प्रमुख रूप से संघ के संरक्षक अजय शंकर, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रफ्फत, डॉक्टर आरपी सिंह निदेशक विश्वविद्यालय, अविनाश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। बैठक में अतुल मिश्रा ,सौरभ गौर,रोमी सिंह वैभव गौर, अभिलेख सिन्हा, अभ्युदय शुक्ला भी सम्मिलित हुए।

पदाधिकारियों का हुआ माल्यार्पण।

 

यूपी के खिलाड़ियों का होगा सम्मान
बैठक में त किया गया कि बाकू में आयोजित हो रही वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम मैं चयनित उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। भारतीय टीम में चयनित हुए उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के खिलाड़ियों में सानिया खान (अंडर 62 किलोग्राम), शिवम त्यागी (अंडर 74 किलोग्राम), ऋषभ चौधरी (अंडर 80 किलोग्राम) और गुलशन शर्मा (अंडर 87 किलोग्राम) सम्मिलित हैं।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।

 

2 thoughts on “यूपी ताइक्वांडो के भविष्य पर हुआ मंथन, यूपी के खिलाड़ियों का किया जाएगा सम्मान”

Leave a Comment