जेएनटी अंडर 12 कैंप का दूसरा दिन, मो. आमिर ने दिए खिलाड़ियों को टिप्स

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • कैंप में शामिल विकेटकीपरों को दिए डाइट मेनटेन रखने और नियमित एक्सरसाइज के सुझाव
  • कैंप के अंतिम दिन मतदाता जागरूकता को लेकर किदवई नगर में निकाली जाएगी रैली

कानपुर, 11 मई। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित 12वीं जेएनटी अंडर 12 क्रिकेट लीग के कैंप के दूसरे दिन खिलाड़ियों को शारीरिक प्रशिक्षण के उपरांत कोच विकास यादव व दिनेश कुमार ने नेट पर खिलाड़ियों की प्रतिभा का अवलोकन किया और 12 टीमों का स्वरूप फाइनल करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया। उत्तर प्रदेश के पूर्व विकेटकीपर मो. आमिर ने कैंप में शामिल विकेटकीपर खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए। उन्होंने बताया कि विकेटकीपर के लिए डाइट और एक्सरसाइज कितनी आवश्यक है।

कार्यक्रम के बाद जेएनटी संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने मो. आमिर को सम्मानित किया। इस अवसर पर केसीए के अध्यक्ष एस एन सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, अहम अली खान तालिब, शिव श्रीवास्तव, सौरभ आदि उपस्थित रहे। आयोजन सचिव अमित मिश्रा ने बताया कि कैंप के अंतिम दिन खिलाड़ियों, आयोजकों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक रैली किदवई नगर में निकाली जाएगी।

Leave a Comment