अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों का किया गया सम्मान

 

  • जयनारायण विद्या मंदिर में हुआ कार्यक्रम, बेटियों के सशक्तिकरण और उनके मानवाधिकारों पर हुई चर्चा

कानपुर। जय नारायण विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शोभा प्राचार्य डॉ. संतराम द्विवेदी, वाइस प्रिंसिपल अनिल त्रिपाठी, सीनियर को-ऑर्डिनेटर आलोक द्विवेदी, जूनियर को-ऑर्डिनेटर सुशील शुक्ला ने बढ़ाई। कार्यक्रम की मेजबानी अंग्रेजी व्याख्याता डॉ. नमिता गुप्ता एवं प्रज्ञा शुक्ला ने की। कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करना था। यह दिन चिकित्सा देखभाल, स्वास्थ्य, पोषण और कानूनी अधिकारों के क्षेत्र में लड़कियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करता है। यह लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके मानवाधिकारों की पूर्ति पर भी ध्यान केंद्रित करता है। कक्षा 12-डी की स्मृति त्रिवेदी द्वारा भाषण दिया गया, कक्षा 12-ए की वैष्णवी सिंह द्वारा कविता पाठ किया गया, विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक समूह गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संगीत नृत्य आदि की अंतर्विद्यालयीय प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण प्राचार्य महोदय द्वारा किया गया।

Leave a Comment