CSJMU के जयप्रकाश ने ताइवान में बढ़ाया कानपुर का मान

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • 24 hour विश्व चैंपियनशिप रनिंग प्रतियोगिता में ओवरऑल 26वां और अपने एज ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया

कानपुर। ताइवान के शहर ताइपे में 1-2 दिसंबर 2023 के बीच IAU द्वारा आयोजित 24 hour विश्व चैंपियनशिप रनिंग प्रतियोगिता में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र जयप्रकाश ने ओवरऑल 26वा और अपने एज ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल कर कानपुर का गौरव बढ़ाया। जयप्रकाश यूनिवर्सिटी में शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थी हैं। जयप्रकाश को चाइनीज ताइपे एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनर की ओर से इस प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया था। चाइनीज ताइपे एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनर इस प्रतियोगिता का मुख्य आयोजक भी था। जयप्रकाश की इस उपलब्धि पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के छात्रों, गुरुओं और पदाधिकारियों में खान का उत्साह है

Leave a Comment