CSJMU की स्विमिंग टीम उत्तर पूर्व क्षेत्र स्विमिंग चैम्पियनशिप के लिए रवाना

 

  • 21 से 23 दिसम्बर 2023 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा सामाजिक विज्ञान संस्थान में होगी चैम्पियनशिप

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की स्विमिंग टीम आज उत्तर पूर्व क्षेत्र स्विमिंग चैम्पियनशिप के लिए रवाना हुई यह चैम्पियनशिप 21 से 23 दिसम्बर 2023 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा सामाजिक विज्ञान संस्थान में होगी। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए संघ को आशीष कुमार कटियार (खेल परिषद के सचिव), सर्वान सिंह यादव (शारीरिक शिक्षा विभाग के हेड), निमिषा कुशवाहा, और श्री सौरभ तिवारी ने बधाई दी है। साथ में कानपुर जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव प्रकाश अवस्थी और विवेक राव वाड़ी, आईआईटी कानपूर के सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी ने भी उनको बधाई दी।

टीम इस प्रकार है…

रोहित निषाद

अभिजीत सिंह

रोहित साहनी

रवींद्र गौर

अभिषेक प्रजापति

आर्यन सिंह

अभिषेक पाठक

अनुज कुमार

अमित त्रिपाठी

टीम कोच: तेजेन्द्र वीर शर्मा

Leave a Comment