अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में CSJM यूनिवर्सिटी बना विजेता

 

  • प्रतियोगिता के महिला वर्ग में डीएवी की तारणी कुशवाहा ने मारी बाजी

कानपुर। 21 एवं 22 अक्टूबर 2023 को डीएवी महाविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में डी ए वी कालेज की तारणी कुशवाहा विजयी रही। पुरुष वर्ग मे सी एस जे एम विश्वविद्यालय ने जागरण कालेज ऑफ साइंस आर्ट एवम कामर्स को फाइनल मे हराया। कालेज के प्राचार्य द्वारा विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर क्रीडा अधिक्षक मृत्युंजय कुमार सिन्हा, समिति के अन्य सभी सदस्यगण, विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Leave a Comment