कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में तय हुए खिताबी दावेदार

 

 

 

  • अंडर-13 से अंडर-19 तक खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, फाइनल में भिड़ेंगे उभरते सितारे

 

कानपुर, 04 अप्रैल।

तीन दिवसीय प्रथम कॉस्को कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में कई मैच बेहद रोमांचक रहे और तीन सेट तक चले।

प्रतियोगिता के फाइनल मैच सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें दीक्षा जैन (IAS), अनुभव सिंह (IAS) और अंजलि विश्वकर्मा (PCS) विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

अंडर-15 गर्ल्स (U-15 GS)

सान्विका गुप्ता ने आलिश्बा आरिफ को 15-11, 15-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंशिका गुप्ता ने आरना द्विवेदी को 15-7, 15-6 से हराते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

अंडर-19 गर्ल्स (U-19 GS)

आरल द्विवेदी ने सम्पदा मित्तल के खिलाफ वॉकओवर से जीत दर्ज की, जबकि सम्युक्ता रेड्डी ने आन्या राजपूत को 15-4, 15-4 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

अंडर-17 गर्ल्स (U-17 GS)

सिद्धि झा ने कड़े मुकाबले में आराध्या यादव को 15-8, 12-15, 15-6 से हराया। दूसरी ओर शिनाया श्रीवास्तव ने निहारिका श्रीवास्तव को 15-11, 15-6 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-13 गर्ल्स (U-13 GS)

आराल द्विवेदी ने वैश्णवी निगम को 15-4, 15-3 से हराया, जबकि आरना द्विवेदी ने अस्मिता सिंह को 15-9, 15-5 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-15 बॉयज (U-15 BS)

पार्थ जौहरी ने रोमांचक मुकाबले में लव्यांश सिंघल को 10-15, 15-10, 15-11 से हराया। वहीं रुशांक मेहरोत्रा ने वंश गुप्ता/युवल राठौर को 15-8, 15-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-13 बॉयज (U-13 BS)

कार्तिक शुक्ला ने शान सिंह को 15-5, 15-11 से हराया। अनीश-जैनील रावत की जोड़ी ने श्रेयस झा-तनमय सिंह को 15-12, 15-12 से पराजित किया।

अंडर-17 बॉयज (U-17 BS)

मोहम्मद यूसुफ ने आयुष कुमार को 15-12, 9-15, 15-11 से हराया। वहीं ध्रुव ने कड़े मुकाबले में श्रेष्ठ शुक्ला को 13-15, 16-14, 15-9 से हराया।

अंडर-19 बॉयज (U-19 BS)

अयान गर्ग ने प्रखर मौर्य को 13-15, 15-6, 15-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

अन्य प्रमुख मुकाबले

आयुष-अराध्या की जोड़ी ने मोहम्मद यूसुफ-सम्युक्ता रेड्डी को 15-11, 9-15, 15-8 से हराया।

प्रखर मौर्य-आदिति कटियार ने दिव्यांश-नितिका भाटिया को 15-13, 15-11 से पराजित किया।

हर्ष शुक्ला-आराल द्विवेदी ने ध्रुव-कृताची को हराया।

रोमांच से भरपूर रहा दिन

दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने स्मैश, ड्रॉप और लंबी रैलियों के जरिए अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कई मैचों का फैसला निर्णायक सेट में हुआ, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा नजर आया।

प्रतियोगिता के दौरान अनिल त्रिपाठी (प्रधानाचार्य, जय नारायण विद्या मंदिर), सौरभ श्रीवास्तव, आशीष गौड़, विजय दीक्षित, हेमंत तिवारी, श्रीनाथ पांडे, सुशील शुक्ला, शेफाली, ज्योति, प्रिया, आशीष राजपूत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment