- कोट्टायम में तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन
कानपुर, 30 अगस्त।
Mar Athanasius International School, कोथमंगलम (एर्नाकुलम, केरल) में जारी CISCE National Archery Championship 2025-26 के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कानपुर की गौरी भदौरिया को रजत
कानपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी गौरी भदौरिया ने शानदार तीरंदाजी करते हुए रजत पदक हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश की झोली में एक और पदक जुड़ गया।
महाराष्ट्र की काव्या मघाडे स्वर्ण विजेता
महाराष्ट्र की खिलाड़ी काव्या मघाडे ने सटीक निशानेबाजी और लाजवाब कौशल के बल पर प्रथम स्थान अर्जित किया।
उत्तर प्रदेश टीम का आत्मविश्वास चरम पर
प्रतियोगिता के कोच एवं मैनेजर वैभव गौड़ ने बताया कि अब 31 अगस्त को अंडर-14 वर्ग (बॉयज़ एवं गर्ल्स) इंडियन राउंड के मुकाबले होंगे।
पहले दिन उत्तर प्रदेश के विधुराज केसरवानी ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम को विजयी शुरुआत दिलाई थी। लगातार दो दिनों में पदक आने से टीम का आत्मविश्वास और उत्साह नई ऊंचाइयों पर है।