चिंटल्स कल्यानपुर व जयपुरिया बने विजेता

विजेता खिलाड़ियों को संजीव पाठक ने पुरस्कृत किया।

 

फुटबॉल प्रतियोगिता में द चिंटल्स ने जयपुरियो को 5-4 से रौंदा

टेबल टेनिस अंडर 11 में चिंटल्स कल्यानपुर का छात्र विहान विजेता रहा

कानपुर।
द चिंटल्स स्कूल कल्यानपुर में 07 व 08 अप्रैल 2023 को आमंत्रण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबाल प्रतियोगिता में द चिंटल्स स्कूल कल्यानपुर ने जयपुरिया को 5-4 से पराजित किया। वहीं जूनियर ग्रुप में चिंटल्स रनर अप रहा। इस प्रतियोगिता में 250-300 बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय में टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें अंडर 11 में चिंटल्स कल्यानपुर का छात्र विहान विजेता रहा। अंडर 9 में दुर्वाक उपविजेता रहा। वहीं गर्ल्स अंडर 9 व 11 आन्या वर्मा चिंटल्स स्कूल से सेकेन्ड रनर अप रही। अंडर 9, 11 और 13 में डी० पी० एस० आजाद नगर की प्रेक्षा तिवारी विजेता रही। लड़कों में अंडर 9 में अपरजित सिंह विजेता रहे। चीफ गेस्ट के तौर पर संजीव पाठक, संजय टंडन और डैनी थापा उपस्थित रहे।

Leave a Comment