- विभिन्न आयु वर्गों में 35 ट्रॉफियां और 50+ मेडल दांव पर
- अंडर-15 से अंडर-7 तक खिलाड़ियों के लिए मौका, सीमित सीटों में होगी एंट्री
कानपुर, 12 दिसंबर।
कानपुर में ब्रिलिएंट माइंड्स चेस नेक्सस द्वारा 21 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय तेज़ रफ्तार चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सीडलिंग्स अकादमी, सिविल लाइंस, कानपुर में होगी। आयोजन कानपुर चेस एसोसिएशन से संबद्ध है। खिलाड़ियों के लिए कुल 35 ट्रॉफियां और 50 से अधिक मेडल निर्धारित किए गए हैं।
एंट्री फीस मात्र ₹350, प्रतिभागियों को मिलेगा फ्री रिफ्रेशमेंट
टूर्नामेंट में अंडर-15, अंडर-13, अंडर-11, अंडर-9 और अंडर-7 (ओपन/गर्ल्स) कैटेगरी में मुकाबले होंगे। एंट्री शुल्क ₹350 रखा गया है। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान फ्री रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। सीटें सीमित हैं, इसलिए जल्द पंजीकरण की अपील की गई है।
पांच राउंड की प्रतियोगिता
टूर्नामेंट FIDE स्विस सिस्टम के अनुसार खेला जाएगा। खेल का टाइम कंट्रोल 20 मिनट +10 सेकंड increment होगा।
रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे और पहला राउंड 10 बजे से शुरू होगा। कुल 5 राउंड निर्धारित हैं और पीडी फंक्शन शाम 5 बजे होगा।
आयु वर्ग के लिए पात्रता मानदंड तय
आयु वर्ग के अनुसार कट-ऑफ तारीखें:
- U-07: 1 जनवरी 2018 या बाद में जन्मे
- U-09: 1 जनवरी 2016 या बाद में जन्मे
- U-11: 1 जनवरी 2014 या बाद में जन्मे
- U-13: 1 जनवरी 2012 या बाद में जन्मे
- U-15: 1 जनवरी 2010 या बाद में जन्मे
बेस्ट BMCN स्टूडेंट्स को भी मिलेंगी विशेष ट्रॉफियां
ओपन और गर्ल्स दोनों वर्गों में ब्रिलिएंट माइंड्स चेस नेक्सस के टॉप-5 स्टूडेंट्स को भी विशेष ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे।
कठोर नियम लागू, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध
टूर्नामेंट में सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच आदि पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य निर्णायक (Chief Arbiter) का निर्णय अंतिम माना जाएगा। किसी भी विरोध के लिए ₹1000 की शुल्क के साथ 15 मिनट के भीतर लिखित शिकायत देनी होगी।