चंद्रा ट्रॉफी T20: सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी की 20 रन से शानदार जीत

 

 

 

  • मयंक तिवारी के 74 रनों की दमदार पारी, नितिन तोमर और निष्कर्ष श्रीवास्तव ने झटके तीन-तीन विकेट

 

कानपुर, 8 फरवरी।

कानपुर चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित प्रथम चंद्रा ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत आज का पहला मुकाबला नेशनल यूथ क्लब और सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी क्लब के बीच खेला गया।

नेशनल यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 185 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मयंक तिवारी ने शानदार 74 रन बनाए, जबकि कुमार अभिनव ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नेशनल यूथ क्लब की ओर से आदित्य दीक्षित और दिव्यांशु पांडे ने दो-दो विकेट हासिल किए।

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल यूथ क्लब की टीम 19.4 ओवरों में 165 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दीवान शोरूम ने 90 रनों की जुझारू पारी खेली, जबकि अरमान तिवारी ने 31 रन बनाए।

सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से नितिन तोमर और निष्कर्ष श्रीवास्तव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।

इस प्रकार सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी ने यह मुकाबला 20 रनों से जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच मयंक तिवारी को हनुमंत राय द्विवेदी (अधिवक्ता) ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।

Leave a Comment