चंद्रा ट्रॉफी T20: सोनेट क्लब ने भारत क्लब को 5 विकेट से हराया

 

 

 

  • अव्यक्त पांडे के 75 रन और आनंद के ऑलराउंड प्रदर्शन से लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल

 

कानपुर, 8 फरवरी।

चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित चंद्रा ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत आज का दूसरा मुकाबला सोनेट क्लब और भारत क्लब के बीच खेला गया।

सोनेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत क्लब की टीम 19.5 ओवर में 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस सोनी ने 53 रन और रोहित ने 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सोनेट क्लब की ओर से आनंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि अंश राय और लवलेश राजपूत को दो-दो विकेट मिले।

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट क्लब की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अव्यक्त पांडे ने शानदार 75 रन बनाए, जबकि आनंद ने 45 रनों की उपयोगी पारी खेली।

भारत क्लब की ओर से देवेंद्र सिंह चौहान ने 3 विकेट प्राप्त किए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

इस प्रकार सोनेट क्लब ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। मैच के मैन ऑफ द मैच अव्यक्त पांडे को रॉबर्स क्लब के कोच कपिल पांडे एवं बीपीएमजी इंटर कॉलेज के मैनेजर श्री कृष्ण द्विवेदी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।

Leave a Comment