चंद्रा ट्रॉफी T20: जेडी क्लब की रोमांचक जीत

 

 

 

  • सलमान के 88 रन और अमन राजपूत की हरफनमौला चमक से स्पार्क क्लब 14 रन से पराजित

 

कानपुर,  6 फरवरी।

कानपुर चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित चंद्रा ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए दूसरे मुकाबले में जेडी क्लब ने स्पार्क क्लब को 14 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

मुकाबले में टॉस जीतकर जेडी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने सलमान की शानदार 88 रनों की पारी और प्रभात सिंह के 37 रनों की बदौलत 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

स्पार्क क्लब की ओर से पवन यादव और रोहित सिंह ने 2-2 विकेट लेकर टीम को सफलता दिलाई।

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्क क्लब की टीम ने जोरदार संघर्ष किया। प्रिंस यादव ने बेहतरीन 93 रन बनाए, जबकि निखिल कटिहार ने 61 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बावजूद टीम 188 रन ही बना सकी और मुकाबला 14 रन से हार गई।

जेडी क्लब की ओर से अमन राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने यह जानकारी दी।

Leave a Comment