- रोहित की अर्धशतकीय पारी और प्रिंस सोनी के 37 रन से 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल
- दूसरे मुकाबले में सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स अकादमी ने सोनेट क्लब को दी करारी शिकस्त
कानपुर, 7 फरवरी।
कानपुर चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित चंद्रा ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए पहले मुकाबले में भारत क्लब ने नेशनल यूथ क्लब को 5 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
मैच में नेशनल यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिव्यांश पांडे ने शानदार 74 रन बनाए, जबकि रोहित गुप्ता ने 35 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 20 ओवरों में नेशनल यूथ क्लब ने 151 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। भारत क्लब की ओर से त्रिभुवन दीक्षित और राजा निगम ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत क्लब की टीम ने 18.1 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत क्लब की ओर से रोहित ने 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि प्रिंस सोनी ने 37 रन बनाए। नेशनल यूथ क्लब की ओर से सर्वेश शुक्ला ने दो विकेट तथा धनेश चौहान ने एक विकेट प्राप्त किया।
रोहित को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स अकादमी की 26 रन से शानदार जीत

टूर्नामेंटके दूसरे मुकाबले में सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स अकादमी ने सोनेट क्लब को 26 रनों से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की।
मैच में सोनेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपीरियर स्पीड स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से धनंजय यादव ने शानदार 69 रन बनाए, जबकि कुमार अभिनव ने 59 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सोनेट क्लब की ओर से अंश ने 2 विकेट हासिल किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट क्लब की टीम 19.1 ओवरों में 167 रन ही बना सकी। सोनेट क्लब की ओर से आर्यन सिंह ने 40 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सुपीरियर स्पीड स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से नितिन तोमर ने 3 विकेट तथा गोपाल ने 2 विकेट प्राप्त किए।
इस प्रकार सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स अकादमी ने यह मुकाबला 26 रनों से अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए धनंजय यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने यह जानकारी दी।