सेंट्रल जोन विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2023: दूसरे दिन हुए कई उलटफेर

 

कानपुर। सेंट्रल जोन विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों से भरा रहा। मंगलवार को प्रतियोगिता के तहत कुल 10 मैच खेले गए, जिसमें कई उलटफेर देखने को मिले। BHU, वाराणसी, उ.प्र. ने MSDSU आजमगढ़ को हराया। DDU गोरखपुर, उ.प्र. को RML अवध विश्वविद्यालय, उ.प्र. ने हराया। IIM, मेरठ को MGKVP वाराणसी, उ.प्र. ने हराया। डॉ. एचजीएस विश्वविद्यालय, सागर को LNIPE ग्वालियर, म.प्र. ने हराया। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु को जीबी विश्वविद्यालय नोएडा, उ.प्र. ने हराया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज, उ.प्र. को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, म.प्र. ने हराया। सीसीएस विश्वविद्यालय मेरठ, उ.प्र. ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर, म.प्र. को हराया।वीबीएसपी विश्वविद्यालय, जौनपुर ने लखनऊ विश्वविद्यालय, उ.प्र. को हराया। SHUATS इलाहाबाद, उ.प्र. को MJPRU, बरेली, उ.प्र. ने हराया। PRS (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, उ.प्र. को डीबीआरए, आगरा ने हराया। कुल मिलाकर प्रतियोगिता का रोमांच अब भी जारी है। बुधवार 21 फरवरी को होने वाले मुकाबलों में और भी अधिक रोमांचक टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment