केक नहीं नेक काम कर सेलिब्रेट किया बर्थडे

  • डॉ संजय कपूर के जन्मदिन पर बीवीएस क्रिकेट एकेडमी के बच्चों व संचालकों ने मैदान पर किया पौधरोपण

कानपुर। बर्थडे पर केक काटते, केक खिलाते और शैंपेन उछालते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन यह बर्थडे अलग था। इस बर्थडे पर बच्चों ने आगे आकर नेक काम किए और दूसरों को भी प्रेरित किया। मौका था, आल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष व कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर के जन्म दिन का। पूरे शहर में जगह-जगह लोगों ने इस तरह के नेक काम किए। बीवीएस क्रिकेट एकेडमी भी इसमें पीछे नहीं रहा। एकेडमी के संचालक और प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने केक काटकर जश्न मनाने के बजाए डॉ. संजय कपूर की अपील पर पौधरोपण को प्राथमिकता दी और एक पौधा मैदान पर रोपित किया। इसके बाद एकेडमी के संचालक बृजवीर सिंह के द्वारा सभी बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया। इस दौरान बच्चों ने डॉ संजय कपूर के मंगल की कामना की और ऐसे ही खेल की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment