- धर्मेंद्र यादव, आयुष पाठक, रितेश गुप्ता और हसीन अहमद बने अपने-अपने मैच के हीरो,
कानपुर 8 फरवरी।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित संडे लीग के अंतर्गत आज खेले गए चार मुकाबलों में ब्लू वारियर्स, केजी रेंजर्स, मटाडोर फोम इलेवन और पटेल प्रॉपर्टीज ने शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले कमला क्लब, सप्रू, पीएसी और कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए।
कमला क्लब मैदान:
कानपुर राइजिंग वारियर्स की टीम 29.5 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। उज्ज्वल गुप्ता (50), जतिंदर (20) और अवनीत सिंह (37 नाबाद) ने उल्लेखनीय योगदान दिया। जवाब में ब्लू वारियर्स ने 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल की। धर्मेंद्र यादव ने नाबाद 46 रन बनाए और गेंदबाजी में भी योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सप्रू मैदान:
डैम चार्जेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 171 रन बनाए। अभिलाष चतुर्वेदी (55), जहीरुद्दीन (30) और प्रेम कुमार (28) ने रन जोड़े। केजी रेंजर्स ने 17.1 ओवर में 1 विकेट पर 172 रन बनाकर 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। आयुष पाठक ने शानदार नाबाद 109 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।
पीएसी मैदान:
मटाडोर फोम इलेवन ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए। बृजेश शर्मा (75) और रितेश गुप्ता (47) ने अहम भूमिका निभाई। जवाब में कलावती सुपर किंग्स 22.3 ओवर में 183 रन पर ऑल आउट हो गई। रितेश गुप्ता ने 33 रन देकर 6 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच रहे। मटाडोर ने 26 रनों से जीत दर्ज की।
कानपुर साउथ मैदान:
बीसीए लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 5 विकेट पर 269 रन बनाए, जिसमें धर्मेंद्र यादव (106) और गुरविंदर (76) की शानदार पारियां शामिल रहीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटेल प्रॉपर्टीज ने 23.2 ओवर में 5 विकेट पर 273 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल की। हसीन अहमद ने तूफानी 128 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।