बड़ी उपलब्धिः यूपी के साथ अब देश में भी ताइक्वांडो को मजबूती प्रदान करेंगे रजत


मुंबई में संपन्न इंडिया ताइक्वांडो फेडरेशन के चुनाव में चुने गए कोषाध्यक्ष, खेलों से लंबे समय से रहा है जुड़ाव 

कानपुर। मुंबई में संपन्न हुए इंडिया ताइक्वांडो फेडरेशन के चुनाव में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के महासचिव कानपुर के डॉ रजत आदित्य दीक्षित कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। चुनाव में इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष पद के लिए नामदेव शिरगांवकर, महासचिव पद के लिए अमित धीमान का चयन किया गया। इस प्रकार से इंडिया ताइक्वांडो की नई कार्यसमिति का पूर्ण गठन कर लिया गया। उत्तर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो समिति के समस्त पदाधिकारियों ने डॉ रजत आदित्य दीक्षित के इंडिया ताइक्वांडो का कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाइयां दी और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि डॉ. रजत आदित्य दीक्षित काफी लंबे समय से उत्तर प्रदेश में खेलों से जुड़े रहे हैं। खासकर हैंडबॉल से उनका जुड़ाव काफी पुराना है। साथ ही उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से भी वो जुड़े रहे हैं। अब वो उत्तर प्रदेश में ताइक्वांडो को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Leave a Comment