भानु प्रसाद होंगी कानपुर मंडल की नई आरएसओ

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • ग्रीन पार्क की बदहाल व्यवस्था को मिलेगी दिशा, चित्रकूट का भी चार्ज
  • पदभार ग्रहण करेंगी सोमवार को, खेल व्यवस्था सुधारने की चुनौती

 

कानपुर, 4 मई। लंबे अंतराल के बाद कानपुर मंडल और ग्रीन पार्क स्टेडियम को नया क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) मिल गया है। भानु प्रसाद, जो पूर्व में मिर्जापुर विंध्याचल मंडल से प्रमोट हुई हैं, सोमवार को ग्रीन पार्क स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगी। उन्हें कानपुर के साथ-साथ चित्रकूट मंडल का चार्ज भी सौंपा गया है।

पद रिक्त होने से ग्रीन पार्क में था अव्यवस्था का माहौल

पूर्व आरएसओ विजय कुमार बुंदेला के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। इस दौरान ग्रीन पार्क में न केवल प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर मनमानी की भी शिकायतें सामने आईं।

कोचिंग और खिलाड़ी विकास में रहा है बेहतरीन रिकॉर्ड

भानु प्रसाद, जो बिहार की पूर्व सीनियर वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं, उत्तर प्रदेश की पहली महिला वॉलीबॉल कोच हैं, जिन्होंने लेवल-1 कोर्स पूरा किया।

उन्होंने लखनऊ हॉस्टल से कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया है। खेल प्रशिक्षण में उनके योगदान के लिए उन्हें 1998 में हरियाणा के राज्यपाल और 2002 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था।

Leave a Comment