45 रन पर ढेर हो गई बैचलर की टीम, इलेवन स्टार ने 8.3 ओवर में जीत लिया मुकाबला

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को इलेवन स्टार ने एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की। राम लखन भट्ट मैदान पर खेले गए सी डिवीजन के मुकाबले में बैचलर्स क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.3 ओवर में 45 रन पर आलआउट हो गई। जवाब में इलेवन स्टार ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 46 रन बनाकर जीत दर्ज की। इलेवन स्टार के लिए अवनीश कुमार (22 रन), अमृत निषाद (2 रन पर 2 विकेट), आयुष यादव (4 रन पर 2 विकेट) एवं ऋषभ सिंह (9 रन पर 2 विकेट) मैच विनर साबित हुए।

Leave a Comment