आयुष के नाबाद अर्धशतक और वंश की घातक गेंदबाजी से चन्द्रा एकेडमी की शानदार जीत

 

 

 

कानपुर, 21 मार्च

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में चन्द्रा मैदान पर खेले गए मुकाबले में चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जी०डी०एस० क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से पराजित किया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जी०डी०एस० क्रिकेट एकेडमी की टीम 29.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रुद्र ने 19 रन और अनन्त ने 18 रन नाबाद बनाये। चन्द्रा एकेडमी की ओर से वंश सक्सेना ने 19 रन देकर 3 विकेट, शिखर ने 17 रन देकर 2 विकेट और दुष्यन्त ने 3 रन देकर 2 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आयुष कुमार प्रजापति ने शानदार नाबाद 56 रन की पारी खेली, जबकि गनेश ने 8 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

चन्द्रा एकेडमी की इस जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दुष्यन्त को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

Leave a Comment