झांसी के आयुष यादव ने राष्ट्रीय तैराकी में लहराया स्वर्णिम परचम

 

 

 

 

  • 8वीं राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में अंडर-17 वर्ग में जीते तीन स्वर्ण, यूपी टीम ने कुल 5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक किए हासिल

 

 

 

कानपुर, 08 अगस्त।

2 और 3 अगस्त को उज्जैन (मध्य प्रदेश) में आयोजित 8वीं राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में झांसी के आयुष यादव ने अपनी तैराकी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 आयु वर्ग में उन्होंने 50 मी., 100 मी. और 200 मी. बाइफिन्स में तीनों स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

सीनियर वर्ग में यूपी का दबदबा

सीनियर (18 वर्ष से ऊपर) वर्ग में यशवंत सिंह (अयोध्या) ने 100 मी. बाइफिन्स फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, जबकि 50 मी. अप्निया मोनोफिन्स और 50 मी. बाइफिन्स फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीते।

सनुज श्रीवास्तव (अयोध्या) ने 50 मी. सरफेस मोनोफिन्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

आलोक पाल (कानपुर) ने 50 मी. बाइफिन्स फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया।

कुल पदक तालिका में यूपी का शानदार प्रदर्शन

यूपी टीम ने इस प्रतियोगिता में कुल 5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते, जिसमें सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक अकेले आयुष यादव ने हासिल किए।

बधाई और सम्मान

उत्तर प्रदेश पिन स्विमिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रकाश अवस्थी, राकेश यादव, विकास अवस्थी और कमलेश अवस्थी ने आयुष यादव सहित सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment