अयोध्या की आकांक्षा वर्मा ने अस्मिता वूमेन ट्रैक साइक्लिंग लीग में जीते तीन कांस्य पदक

 

 

  • रांची में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, तीन अलग-अलग इवेंट में हासिल किए ब्रॉन्ज मेडल


कानपुर/अयोध्या, 13 मार्च।

 झारखंड की राजधानी Ranchi स्थित Kanhu Cycling Velodrome में 27 और 28 फरवरी 2026 को आयोजित अस्मिता वूमेन ट्रैक साइक्लिंग लीग में उत्तर प्रदेश के अयोध्या की प्रतिभाशाली खिलाड़ी आकांक्षा वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अलग-अलग इवेंट में तीन कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की महिला साइक्लिस्टों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आकांक्षा वर्मा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से तीन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

आकांक्षा की इस उपलब्धि से अयोध्या और उत्तर प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश की बेटियों का शानदार प्रदर्शन आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में साइक्लिंग खेल को और प्रोत्साहन देगा।

Leave a Comment