अथर्व के नाबाद शतक से एसबीएस विजयी, अंबर की घातक गेंदबाजी से नगर निगम अकादमी को जीत

 

 

 

  • प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट अकादमी लीग में खेले गए दो मुकाबले 

 

कानपुर 13 फरवरी।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट अकादमी लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में एसबीएस क्रिकेट अकादमी और नगर निगम क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

पहला मैच

मैदान – कानपुर साउथ-बी ग्राउंड

एसबीएस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। विष्णु पांडे ने 50 रन और अथर्व ने शानदार नाबाद 105 रनों की पारी खेली। ब्लू स्टार क्रिकेट अकादमी की ओर से लक्ष्य पांडे ने 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

जवाब में ब्लू स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम 29.5 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। रुद्र रावत ने नाबाद 73 रन बनाए। एसबीएस की ओर से आर्यन यादव (3/22), मानस त्रिवेदी (3/25) और हर्षवर्धन सिंह यादव (2/23) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

परिणाम: एसबीएस क्रिकेट अकादमी 60 रन से विजयी।

प्लेयर ऑफ द मैच: अथर्व (नाबाद 105 रन)।

दूसरा मैच

मैदान – आरपीसीए ग्राउंड

रामपुरम क्रिकेट अकादमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। अनिकेत पाल ने 28 और आशुतोष शर्मा ने 15 रन बनाए। नगर निगम क्रिकेट अकादमी की ओर से अंबर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि आजाद द्विवेदी ने 22 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

93 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नगर निगम क्रिकेट अकादमी ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 93 रन बना लिए। आजाद द्विवेदी ने 31 रन और मोहम्मद शाद ने नाबाद 45 रन बनाए। रामपुरम की ओर से आशुतोष शर्मा (1/12) और तनय बाजपेई (1/18) को एक-एक विकेट मिला।

परिणाम: नगर निगम क्रिकेट अकादमी 8 विकेट से विजयी।

प्लेयर ऑफ द मैच: अंबर (5 विकेट)।

Leave a Comment