रीजनल अंडर 17 क्रिकेट टीम में अथर्व का चयन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

कानपुर। वाराणसी के मरहौली के सेंट जॉन्स स्कूल में 05/10/2023 से 10/10/2023 तक होने वाली सी आई एस सी ई रीजनल अंडर 17 क्रिकेट टीम में सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र अथर्व सिंह का चयन हुआ। अथर्व सिंह का चयन कात्यायन स्कूल में हुए अंडर 17 इंटर स्कूल क्रिकेट ट्रायल के आधार पर किया गया था। ट्रायल में उसने अपनी स्पिन गेंदबाजी से सबको कायल कर दिया था। साथ ही 5 बल्लेबाजों की गिल्लियां भी उड़ दी थी। अथर्व सिंह अपना आदर्श हरभजन सिंह को मानते है। यह जानकारी खेल शिक्षक अभिमन्यु सिंह ने दी। अथर्व सिंह के चयन होने पर डायरेक्टर शैलेंद्र पटेल, मैनेजर गीता पटेल, प्रधानाचार्या शिप्रा पटेल, अशोक कुमार वर्मा और समस्त विद्यालय परिवार ने बधाई दी।

Leave a Comment