- रोमांचक क्वार्टर फाइनल में स्काई क्लब को 7 रनों से हराया
कानपुर 16 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं अमर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ‘अशोक मिश्रा (बापू) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता’ में राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सदर्न क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्काई क्लब को 7 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच का संक्षिप्त विवरण
पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर्न क्लब की टीम 28.2 ओवरों में 93 रन पर ऑल आउट हो गई।
कृष्णा बाली ने 18 रन तथा शैलेन्द्र वर्मा ने 13 रन का योगदान दिया।
स्काई क्लब की ओर से माधव गुप्ता और ईशू सचान ने 4-4 विकेट लेकर सदर्न को बड़े स्कोर से रोका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई क्लब की टीम 21.2 ओवरों में 86 रन पर सिमट गई।
अनिरुद्ध सिंह ने 22 और अमृत सचान ने 20 रन बनाए।
सदर्न की ओर से आदर्श श्रीवास्तव ने 23 रन देकर 4 विकेट, कृष्णा बाली ने 33 रन देकर 3 विकेट तथा आदित्य दीक्षित ने 21 रन देकर 2 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।
परिणाम: सदर्न क्लब 7 रनों से विजयी, सेमीफाइनल में प्रवेश।