ए.एस. क्रिकेट अकादमी की तेज गेंदबाज विदुषी मिश्रा का बीसीसीआई अंडर-19 टी20 ट्रॉफी के लिए चयन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • उत्तर प्रदेश विमेंस टीम में शामिल होकर विदुषी ने किया अकादमी और परिवार का नाम रोशन

 

कानपुर, 22 अक्टूबर 2025।

ए.एस. क्रिकेट अकादमी की प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज विदुषी मिश्रा का चयन बीसीसीआई द्वारा रायपुर में 26 अक्टूबर से आयोजित होने वाली विमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश विमेंस टीम में हुआ है। उनके चयन से ए.एस. क्रिकेट अकादमी परिवार और कोच प्रमोद पाटिल (NIS) सहित सभी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

अकादमी परिवार ने दी शुभकामनाएं
ए.एस. क्रिकेट अकादमी परिवार की ओर से विदुषी मिश्रा और उनके माता-पिता — डॉ. विमलेश मिश्रा एवं उनकी शिक्षिका माता श्रीमती पिंकी मिश्रा को हार्दिक शुभकामनाएं और ढेरों बधाई दी गई है। सभी ने विश्वास जताया है कि विदुषी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश टीम का गौरव बढ़ाएंगी और अपने माता-पिता तथा शहर का नाम रोशन करेंगी।

कोच का मार्गदर्शन बना प्रेरणा
विदुषी पिछले एक वर्ष से ए.एस. क्रिकेट अकादमी में कोच प्रमोद पाटिल (NIS) के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में KCA Challenger Trophy और KCA League में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था। सहयोगी कोच पूजा पाटिल, सर्वेश तिवारी, डॉ अभिषेक बाजपेई, विकास सिंह, हिमांशु शुक्ला, श्रान्जुल तिवारी, धनंजय यादव और विकास तिवारी ने बधाई दी।

Leave a Comment