आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर ने बलिया क्लस्टर-4 हॉकी प्रतियोगिता में चमक बिखेरी

 

 

 

 

  • अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में 4 पदक, याशी यादव बनीं बेस्ट प्लेयर

 

कानपुर, 10 अगस्त।

बलिया में आयोजित क्लस्टर-4 हॉकी अंडर-14 और अंडर-19 (बॉयज एवं गर्ल्स) प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक अपने नाम किए। टीम ने सेमीफाइनल तक का दमदार खेल दिखाया और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

कप्तान यशी यादव को बेस्ट प्लेयर

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अंडर-19 गर्ल्स टीम की कप्तान यशी यादव को ‘बेस्ट प्लेयर’ का सम्मान मिला। यशी के नेतृत्व में टीम ने शानदार तालमेल और जुनून के साथ खेल दिखाया।

कोच अभय सिंह का मार्गदर्शन

टीम के कोच अभय सिंह ने खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास कराया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते देखना उनका सपना है।

भारत के लिए खेलने का सपना

खिलाड़ियों ने कहा कि हॉकी के प्रति उनका जुनून अटूट है और भविष्य में वे भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। इस उपलब्धि से आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर और शहर का नाम गौरवान्वित हुआ है।

Leave a Comment