तीरंदाजों ने साधे निशाने, सेंट एलायसिस रहा विनर

 

कानपुर तीरंदाजी संघ के सहयोग से सेंट एलायसिस हाई स्कूल, कैंटोनमेंट में आयोजित सीआईएससीई कानपुर नॉर्थ जोन तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक में मानस तिवारी, प्रवीन चंद्रा, प्रखर कुमार और तेजस बाथम विनर रहे, जबकि बालिकाओं में प्रियांशी मिश्रा, अरुणिमा गुप्ता, दृष्टि टंडन, समीक्षा वर्मा ने बाजी मारी। वहीं अंडर-17 बालकों में उत्कर्ष, प्रियांशु शुक्ला, आशीष यादव और आदित्य ठाकुर विजेता बने तो बालिकाओं में दृष्टि शुक्ला विनर रहीं। अंडर-14 बालकों में हर्ष, आरिक और अभिनव मिश्रा, जबकि बालिकाओं में आयुषी त्रिपाठी सफल हुईं। प्रतियोगिता में सेंट एलायसिस के तीरंदाजों ने सर्वाधिक पदकों पर अपना कब्जा जमाया। सीलिंग हाउस की प्रिसिंपल एवं सीआईएससीई की कोआर्डिनेटर नार्थ जोन वनीता मेहरोत्रा व सेंटर एलायसिस हाईस्कूल के मैनेजर फादर केके एंटनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के कुल 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ‌यादव व महासचिव वैभव गोड समेत रोहित, गोविन्द सिंह, रिंकू सोनकर, अविचल पाठक, बबिता यादव, साहिल गुप्ता, मौसमी साहू, राहुल शर्मा, वैभव साहू इत्यादि लोग शामिल हुए।

कानपुर के युवा तीरंदाज हो रहे तैयार।

 

Leave a Comment