यूपी बोर्ड स्टेट आर्चरी में निशाना साधेंगे कानपुर के तीरंदाज 

 

  • 28 से 30 नवंबर तक सोनभद्र में आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
  • विगत वर्ष ओवरआल तीसरे स्थान पर रही थी कानपुर मंडल की टीम 

कानपुर। सोनभद्र के संत जेवियर्स इंटर कॉलेज में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली यूपी बोर्ड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की टीम भी अपने तीरों से निशाना साधेगी। कानपुर मंडल तीरंदाजी टीम के मैनेजर मोहित दुबे ने बताया कि प्रतियोगितार अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में खेली जाएगी। मैच इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड के तहत खेली जाएगी। विगत वर्ष कानपुर मंडल तीरंदाजी टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरआल तीसरा स्थान प्राप्त किया था। कानपुर मंडल टीम को डीडीजी अनूप कुमार शुक्ला, ओईएफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शशिभाल सेंगर तथा कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव व महासचिव वैभव गौड़ ने शुभकामनाएं दीं।

कानपुर मंडल तीरंदाजी टीम इस प्रकार है

अंडर-14 इंडियन राउंड बालक वर्ग 

1. अविरल पाठक

2. राजवीर गुप्ता

3. शफाअत

अंडर-17 इंडियन राउंड बालक वर्ग 

1. शौर्यवीर सिंह 

2. आदित्य यादव

3. पुलकित त्रिपाठी 

4. रोबिन सिंह 

अंडर-19 इंडियन राउंड बालक वर्ग 

1. श्रेयांस श्रीवास्तव

2. आयुष्मान मिश्रा

3. ऋषि यादव

अंडर-14 रिकर्व राउंड बालिका वर्ग 

1. भूमि सम्राट राव

अंडर-14 रिकर्व राउंड बालक वर्ग 

1. अथर्व कटियार

2. देवांश जायसवाल

अंडर-17 रिकर्व राउंड बालक वर्ग 

1. इमरान अहमद

2. सौरभ राजपूत

अंडर-14 कंपाउंड राउंड बालक वर्ग 

1. अभिषेक कुशवाहा 

टीम मैनेजरः मोहित दुबे

टीम कोचः अविरल पाठक

Leave a Comment