अंकज की हैट्रिक बेअसर, नवाबगंज एथलेटिक्स व सुपीरियर स्प्रिट की शानदार जीत

 

 

  • के०डी०एम०ए० विकेट लीग में रोमांचक मुकाबले, बल्लेबाजों का दबदबा

 

कानपुर 24 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० विकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में नवाबगंज एथलेटिक्स एवं सुपीरियर स्प्रिट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिये। दोनों मैचों में बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, जबकि गेंदबाजों ने भी महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट हासिल कर मुकाबले को रोचक बनाया।

मैदान – पी०ए०सी०

पहले मुकाबले में स्टार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 1 विकेट पर 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गगन जायसवाल (38), वैदिक दीक्षित (36), सत्यग विश्वकर्मा (34) एवं निरंकार गनी त्रिपाठी (26) ने तेज पारियां खेलीं। नवाबगंज एथलेटिक्स के अंकज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर 5 विकेट झटके और हैट्रिक भी पूरी की, जबकि रेनुवेन्द्र ने 2 विकेट प्राप्त किये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नवाबगंज एथलेटिक्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। विज्ञान ने शानदार 96 रनों की पारी खेली, जबकि अंग (31), श्रीवाराव (30) एवं वंश सिंह (27) ने उपयोगी योगदान दिया। टीम ने 25.2 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की।

मैदान – जेम्स

दूसरे मुकाबले में भारत क्रिकेट क्लब की टीम 36 ओवर में 201 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवा राजपूत ने नाबाद 83 रन एवं प्रिन्स ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में युवराज सिंह, धनंजय यादव और अखण्ड प्रताप सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किये।

जवाब में सुपीरियर स्प्रिट ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 28.5 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। उत्कर्ष मौर्य ने शानदार 82 रन बनाए, जबकि जय प्रकाश गुप्ता 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत क्रिकेट क्लब की ओर से सुधीर एवं देवेन्द्र सिंह चौहान ने दो-दो विकेट लिये।

Leave a Comment