अंजली के बेहतरीन खेल से के०सी०ए० ब्लू की जीत

 

 

 

  • अंजली रावत की नाबाद 85 रनों की शानदार पारी ने दिलाई 33 रनों से विजय, शुभी और सिया की घातक गेंदबाज़ी ने जमाया रंग

कानपुर 27 नवम्बर।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित वूमैन्स टैलेण्ट हंट क्रिकेट लीग के अन्तर्गत कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में के०सी०ए० ब्लू एकादश ने के०सी०ए० पिंक एकादश को 33 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में अंजली रावत की नाबाद 85 रन की दमदार पारी निर्णायक साबित हुई।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए के०सी०ए० ब्लू ने निर्धारित 35 ओवरों में 5 विकेट पर 163 रन बनाए। बल्लेबाज़ी में आयुपी सिंह 15, अनुष्का 14 और अंजली रावत 85 नाबाद ने अहम योगदान दिया। पिंक की ओर से गेंदबाज़ ईशा पाण्डे ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी के०सी०ए० पिंक एकादश की टीम 31.5 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट हो गई। नेहा वर्मा 36, बबीता यादव 34 और सोनिका 15 रन ही कुछ योगदान दे सकीं। ब्लू की ओर से गेंदबाज़ी में शुभी द्विवेदी ने 12 रन देकर 3 विकेट, सिया ने 31 रन पर 3 विकेट तथा अदिति अग्रवाल ने 14 रन पर 2 विकेट लेकर पिंक की पारी को ढहा दिया।

परिणाम: के०सी०ए० ब्लू एकादश 33 रनों से विजयी।

 

Leave a Comment