- 13 से 19 अप्रैल तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम
- पलक शुक्ला और भानु गौतम के साथ ही कोच के रूप में संदीप कुमार का भी चयन
कानपुर, 07 अप्रैल।
कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित के अनुसार 13 से 19 अप्रैल 2026 तक असम के गुवाहाटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए कानपुर की दो महिला बॉक्सर पलक शुक्ला और भानु गौतम का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। इसके साथ ही कानपुर के संदीप कुमार को टीम के कोच के रूप में चुना गया है।

10 अप्रैल को लखनऊ से रवाना होगी टीम
चयनित खिलाड़ी 10 अप्रैल 2026 को लखनऊ से अवध आसाम एक्सप्रेस द्वारा शाम 6 बजे प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगी। इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं
इस अवसर पर हसन रजा जैदी, भगवान दीन, वीरेंद्र त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, एसपी महेश्वरी, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, संजीव कटियार, अल्पना शर्मा, महेंद्र शिरोमणि, सुरेश शिरोमणि, मुकेश झा, नरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, आरती शर्मा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, स्वामी वाजपेई, शैली सिंह यादव, काजल साहू, रवि कठेरिया और राहुल शर्मा सहित कई लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।