मिनी फुटसल और मिनी गोल्फ में एलन हाउस की टीमों ने मारी बाजी

 

 

कानपुर। रविवार को उद्घोस के प्रथम चरण का समापन हुआ। इस दौरान फुटसल, मिनी फुटसल और मिनी गोल्फ की प्रतियोगिताओं में एलन हाउस रूमा और खलासी लाइन की टीमों का दबदबा देखने को मिला। फुटसल में एलन हाउस को डीपीएस कल्याणपुर से कड़ी टक्कर मिली। इससे पहले स्कूल निर्देशिका नवशीन शादाब व स्कूल फुटसल प्रधानाचार्य डॉ रुचि सेठ और रजत आदित्य दीक्षित के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में 27 विद्यालयों की 44 टीमों ने व 8 स्पोर्ट्स एकेडमी ने प्रतिभाग किया। उदघोस के माध्यम से व मिनी गोल्फ खेलो को सीनियर व जूनियर, बालक व बालिका वर्ग में आयोजित किया गया।फुटसल की प्रतियोगिता अध्यक्ष वैभव गौड़ व महासचिव डॉक्टर विकास विक्टर की देखरेख में हुई। वहीं, मिनी गोल्फ की प्रतियोगिता महासचिव चिंटू यादव की देखरेख में हुई। प्रतियोगिता के दौरान कुलदीप कुमार, वेद रतन सिंह, अर्पित तिवारी, भाविका बक्शी, राजेंद्र कश्यप, माहेश्वरी सर, पिंकी गुप्ता, धर्मेंद्र पाल, खालील अहमद, शकील अहमद, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

जूनियर बालिका वर्ग (फुटसल मिनी ) 
प्रथम स्थान :-एलेन हाउस पब्लिक स्कूल रूमा
द्वितीय स्थान:- आर्मी पब्लिक स्कूल
तृतीय स्थान:- एलेन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन

जूनियर बालिका वर्ग (फुटसल)
प्रथम स्थान :- एलेन हाउस पब्लिक स्कूल
द्वितीय स्थान:-आर्मी पब्लिक स्कूल

सीनियर बालिका वर्ग (फुटसल)
प्रथम स्थान:-डीपीएस कल्याणपुर
द्वितीय स्थान :-एलेन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन

एकेडमी बालक वर्ग (फुटसल)
प्रथम स्थान :-डीपीएस कल्याणपुर
द्वितीय स्थान:-ऑक्सफोर्ड सेकेंडरी स्कूल

सब जूनियर मिक्स (मिनी गोल्फ)
प्रथम स्थान:-एलेन हाउस पब्लिक स्कूल रूमा
द्वितीय स्थान:-आर्मी पब्लिक स्कूल जूनियर वर्ग

प्रथम स्थान:- एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, रुमा
द्वितीय स्थान:- D.P.S कल्याणपुर सीनियर वर्ग

प्रथम स्थान:-एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन
द्वितीय स्थान:-आर्मी पब्लिक स्कूल.

बेस्ट स्कोर अवार्ड ( मिनी गोल्फ)
सब जूनियर :- राघव गुप्ता ( एलेन हाउस, पब्लिक स्कूल, रूमा)
जूनियर वर्ग:- मानवेंद्र सिंह सिंगर( D. P. S कल्याणपुर)
सीनियर वर्ग:- गौरव चौधरी (आर्मी पब्लिक स्कूल)

Leave a Comment