अब नेशनल, स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर अलग-अलग कराना होगा रजिस्ट्रेशन
कानपुर।
आल इंडिया चेस फेडरेशन (एआईसीएफ) ने अपनी विशेष आम सभा में आगामी एक अप्रैल से केंद्रीय रजिस्ट्रेशन की पॉलिसी वापस ले ली है। अब एआसीएफ प्लेयर रजिस्ट्रेशन के लिए 300 रुपए देना होगा, जबकि राज्य शतरंज संघ के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपए होगी। वहीं जिला स्तर पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जिला शतरंज संघ रजिस्ट्रेशन के तौर पर 75 रुपए चार्ज करेगा। इसके अलावा किसी अन्य प्रकार का रजिस्ट्रेशन नहीं देना होगा। यह रजिस्ट्रेशन जिला शतरंज संघ, राज्य शतरंज संघ और भारतीय शतरंज संघ अपने-अपने स्तर से अलग-अलग लेंगे। इसके अतिरिक्त दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय ये भी लिया गया की अब फिडे के लिए प्रतियोगिता शुल्क ₹15000 के स्थान पर ₹20000 प्रति प्रतियोगिता होगा। राज्य शतरंज संघ के महासचिव एके रायजादा और कानपुर जिला संघ के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अब AICF पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत प्रतियोगिता पंजीकरण शुल्क 10% पुनः जारी होगा। साथ ही खिलाड़ियों के एक राज्य से दूसरे राज्य के लिए ट्रांसफर पर नए नियम लागू होंगे जिसमें किसी भी खिलाड़ी को साल में एक बार राज्य बदलने की छूट होगी। अति विशेष परिस्थितियों में महासचिव को यह अधिकार होगा कि वह खिलाड़ी को राज्य बदलने की विशेष अनुमति समय सीमा के अलावा दे सकता है। ऐसे खिलाड़ी वर्ष में एक राज्य से ही चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की विशेष आम सभा में जो विभिन्न निर्णय लिए गए उसमें से कुछ निम्न हैं
- आगामी 1 अप्रैल से अब भारतीय शतरंज संघ ने केंद्रीय रजिस्ट्रेशन की पॉलिसी वापस ले ली है
- अब AICF प्लेयर रजिस्ट्रेशन ₹300/ होगा
- राज्य शतरंज संघ रजिस्ट्रेशन ₹150/ होगा
- जिला शतरंज संघ का रजिस्ट्रेशन ₹75 होगा
- किसी प्रकार का अन्य रजिस्ट्रेशन नहीं देना होगा
- FIDE के लिए प्रतियोगिता शुल्क ₹15000 के स्थान पर ₹20000 प्रति प्रतियोगिता होगा
- AICF पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत प्रतियोगिता पंजीकरण शुल्क 10% पुनः जारी होगा
- खिलाड़ियों के एक राज्य से दूसरे राज्य के लिए ट्रांसफर पर नए नियम लागू होंगे जिसमें किसी भी खिलाड़ी को साल में एक बार राज्य बदलने की छूट होगी
- अति विशेष परिस्थितियों में महासचिव को यह अधिकार होगा कि वह खिलाड़ी को राज्य बदलने की विशेष अनुमति समय सीमा के अलावा दे सकता है
- ऐसे खिलाड़ी वर्ष में एक राज्य से ही चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे