आकाश के शतक से वीनस क्लब विजयी

 

 

  • के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग में वीनस और रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स क्लब की शानदार जीत

कानपुर, 13 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में वीनस क्लब एवं रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स क्लब ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

🔹 मैच 1

संक्षिप्त स्कोर – मैदान: मंटोरा

वीनस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवरों में 7 विकेट पर 214 रन बनाए। टीम की ओर से आकाश सिंह ने शानदार 101 रनों की शतकीय पारी खेली। लकी यादव ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रद्युम्न ने 28 रन देकर 2 विकेट तथा गो० अयान ने 51 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स क्लब की टीम 31.3 ओवरों में 189 रन पर सिमट गई। पवन प्रतिष्ठ ने 120 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। वीनस की ओर से अर्थव अवस्थी ने 27 रन देकर 2 विकेट, प्रख्यात ने 35 रन देकर 2 विकेट तथा अतुल कार्तिकेय ने 48 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

परिणाम: वीनस क्लब 25 रनों से विजयी।

🔹 मैच 2

संक्षिप्त स्कोर – मैदान: राहुल सप्रू

रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 9 विकेट पर 191 रन बनाए। अजित कुमार ने 58 रन, रतीश जायसवाल ने 33 रन, अंकित राजपूत ने 21 रन तथा अजय कुमार ने 25 रन नाबाद बनाए। नेशनल क्लब की ओर से नितिन कुमार शिल्पकार ने 30 रन देकर 4 विकेट तथा अभिनव ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाब में नेशनल क्लब की पूरी टीम 28.1 ओवरों में 122 रन पर ऑल आउट हो गई। अर्चित बनोडिया ने 40 रन एवं महेन्द्र प्रताप सिंह ने 28 रन बनाए। रिजर्व बैंक की ओर से कोमल सिंह ने 6 रन देकर 4 विकेट तथा अमित मेहरा ने 20 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

परिणाम: रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स क्लब 69 रनों से विजयी।

Leave a Comment