डिस्कस थ्रो में अदिति ने लहराया परचम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • साई द्वारा आयोजित खेलो इंडिया अस्तित्व की राज्यस्तरीय चक्का फेंक प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल 

कानपुर। रविवार को लखनऊ के स्पोर्ट्स स्टेडियम’ में ‘भारतीय खेल प्राधिकरण’ द्वारा ‘खेलो इंडिया अस्तित्व’ की राज्यस्तरीय चक्का फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर के डाॅ वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवईनगर की छात्रा अदिति पाण्डेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। अदिति की इस उपलब्धि पर विद्यालय के छात्र एवं उनके माता-पिता विजयश्री पांडेय एवं अतुल पांडेय ने हर्ष जताया। उन्होंने बेटी के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मीला नंदी, कोच शिवम अवस्थी एवं यूपी एथलेटिक्स संघ के सचिव देवेश दुबे को दिया।अदिति की इस सफलता ने कानपुर का मान बढ़ाकर परचम लहराया।

Leave a Comment