आदर्श सिंह के शतक से डायमण्ड क्लब की धमाकेदार जीत

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में चार मैचों के रोमांचक मुकाबले, डायमण्ड क्लब ने 128 रन से दर्ज की बड़ी जीत

 

 

कानपुर 17 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन के प्रमुख मैच में डायमण्ड क्लब ने आदर्श सिंह के शानदार शतक की बदौलत पीएसी को 128 रनों से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

डायमण्ड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 5 विकेट पर 299 रन बनाए। आदर्श सिंह ने शानदार 119 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आदर्श तिवारी (52), अंशुमन शुक्ला (44), विवेक कुशवाहा (43) और शिवम जोशी (67*) ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में पीएसी की टीम 35.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। विपक्षी टीम के लिए विपिन चौहान (69) और अभिषेक शाक्य (50) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ओलंपिक रजि. 27 रन से विजयी

आदित्य

दूसरा मुकाबला कानपुर साउथ-ए मैदान में खेला गया, जिसमें ओलंपिक रजि. 27 रन से विजयी रहा। ओलंपिक रजि. ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। आशिष पांडेय (47), विपिन श्रीवास्तव (38), युवराज अरोड़ा (37), प्रबल सक्सेना (26) और आर्यन वर्मा (22) ने उपयोगी योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर साउथ-ए की टीम 31.2 ओवर में 182 रन पर ऑल आउट हो गई। ब्रजेश सिंह (82) और अमन चौहान (22) ने प्रयास किया, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। आदित्य दीक्षित ने  34 रन देकर 6 विकेट चटकाए और ओलंपिक रजि की जीत के नायक बने।

कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने कैंट लायंस को 4 विकेट से हराया

तीसरा मुकाबला जेम्स मैदान में हुआ, जिसमें कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने कैंट लायंस को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंट लायंस की टीम 25.5 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। रंजीत बाबू (32), अवनीश मिश्रा (21) ने मुख्य योगदान दिया। अखिलेश सिंह और दीपक पाल ने 3-3 विकेट लिये। जवाब में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने 21.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 145 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हार्दिक मिश्रा (42), सत्यम सिंह (24) ने टीम को जीत दिलाई। 

सर पदमपत सिंहानिया अकैडमी 8 विकेट से विजयी

चौथा मुकाबला एवरेस्ट मैदान पर हुआ जिसमें सर पदमपत सिंघानिया अकादमी ने नेशनल क्लब को 8 विकेट से पराजित किया। नेशनल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 184 रन बनाए। दिव्यांशु पाण्डेय (98) ने शानदार पारी खेली, जबकि धनेश चौहान ने नाबाद 20 रन बनाए। विकास प्रजापति ने  3 और प्रांजुल ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में सर पदमपत सिंहानिया अकैडमी ने 29.4 ओवर में 2 विकेट पर 186 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। आदित्य सिंह (54), वंश निगम (94*) और  शिवा सोनकर (29*) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।

 

Leave a Comment