अभिषेक कुशवाहा ने कुरुक्षेत्र में तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

 

 

 

  • SGFI राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता (इम्फाल) के लिए चयनित

 

कानपुर, 16 अक्टूबर।

जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर, कानपुर के कक्षा 12 के प्रतिभाशाली छात्र अभिषेक कुशवाहा ने विद्या भारती राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (U-19 बालक वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने SGFI (School Games Federation of India) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता (Imphal, Manipur) में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

कुरुक्षेत्र में किया शानदार प्रदर्शन

यह प्रतियोगिता 12 से 15 अक्टूबर 2025 तक गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। अभिषेक ने अपने सटीक निशानों और धैर्यपूर्ण खेल से निर्णायक बढ़त बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

अब SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

अब अभिषेक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इम्फाल (मणिपुर) में होने वाली SGFI राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी अभिषेक ने SGFI खेलों में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व किया था और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

विद्यालय में सम्मान समारोह, जताया गर्व

विद्यालय परिवार ने अभिषेक की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। विद्यालय आगमन पर प्रो. डॉ. सुनील मिश्र (प्रबंधक), अनिल कुमार त्रिपाठी (प्रधानाचार्य), डॉ. नमिता गुप्ता (उप-प्रधानाचार्य), श्रीनारायण त्रिपाठी, खेल प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा एवं प्रियंका श्रीवास्तव ने उन्हें सम्मानित किया और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment