- खेल, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक संतुलन का अनूठा संगम
कानपुर, श्याम नगर।
The Athlete’s Forge Academy द्वारा वर्ष 2025 में खेल एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राप्त ऐतिहासिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025 को धन्यवाद भाव के साथ विदा करते हुए वर्ष 2026 के लिए नए संकल्पों का संदेश दिया गया।
2025 अकादमी के लिए रहा उपलब्धियों से भरा वर्ष
वर्ष 2025 The Athlete’s Forge Academy के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। इस दौरान अकादमी के खिलाड़ियों ने
25 से अधिक राज्य स्तरीय पदक,
15 स्टेट मेडल,
10 से अधिक नेशनल व स्टेट चैंपियन,
तथा 20 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर अकादमी और कानपुर का नाम रोशन किया।
स्वास्थ्य और समाज सेवा में भी अहम योगदान
खेल उपलब्धियों के साथ-साथ अकादमी ने समाज एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। वर्ष 2025 में अकादमी द्वारा
100 से अधिक महिलाओं को वजन घटाने,
खोया हुआ आत्मविश्वास पुनः प्राप्त करने,
तथा दवाइयों पर निर्भरता कम कर मेडिसिन-फ्री हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने में सफल मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि ने सराहे अकादमी के प्रयास
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोटी लाल खेरिया स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन चंदौला रहीं। इस अवसर पर टेक एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र के सीईओ श्री राम जी मौर्या द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल, अनुशासन और संस्कार बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव हैं और The Athlete’s Forge Academy इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।
भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
भजन संध्या में प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गायन: सुपर्णा मिश्रा
कीबोर्ड: श्याम तिवारी
तबला वादन: ऋषि तिवारी
मधुर भजनों ने उपस्थित खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं अतिथियों को ध्यान और आत्मिक शांति का अनुभव कराया, जिससे यह संध्या एक मेडिटेशन जैसी अनुभूति में परिवर्तित हो गई।
2026 के लिए सकारात्मक शुरुआत का संदेश
अकादमी प्रबंधन ने बताया कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि खेल, संस्कार और आध्यात्मिक संतुलन का सुंदर संगम है, जो वर्ष 2026 के लिए एक सकारात्मक, ऊर्जावान और सशक्त शुरुआत का प्रतीक है।