नेशनल स्पोर्ट्स डे पर कैमब्रिज हाई स्कूल में निकाली गई साइकिल रैली

 

 

 

 

  • एक घंटा खेल के मैदान में थीम पर आयोजन

 

कानपुर, 31 अगस्त।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कैमब्रिज हाई स्कूल, सिविल लाइंस में “एक घंटा खेल के मैदान में” थीम के अंतर्गत विशेष साइकिल प्रतियोगिता रैली का आयोजन किया गया।

डायरेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

स्कूल की डायरेक्टर नीलम मल्होत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस साइकिल रैली में सभी वर्गों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 रैली का मार्ग व स्टॉपेज

रैली सिविल लाइंस से शुरू होकर

पहला स्टॉपेज – योग टॉवर

दूसरा स्टॉपेज – Rev 3

अंतिम स्टॉपेज – CSA गेट के पास कंपनी बाग चौराहा

रैली के प्रत्येक पड़ाव पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

नाश्ता व जलपान के साथ हुआ समापन

अंतिम स्टॉपेज पर बच्चों को नाश्ता कराया गया। इसके बाद छात्र-छात्राएँ स्कूल लौटे, जहाँ जलपान के साथ रैली का समापन किया गया।

स्कूल प्रशासन की मौजूदगी

इस अवसर पर डायरेक्टर नीलम मल्होत्रा, प्रिंसिपल रुचि कोहली को-प्रिंसिपल निधि मल्होत्रा, वाइस प्रिंसिपल सबा खान, हेड ऑफ डिपार्टमेंट (स्पोर्ट्स) श्याम जी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment