राष्ट्रीय सब जूनियर रोइंग में तकनीकी अधिकारी बने प्रकाश अवस्थी

 

Kanpur 20 October: 25वीं राष्ट्रीय सब जूनियर नौकायन (रोइंग) प्रतियोगिता 22 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर में आयोजित की जा रही है। इसमें कानपुर से प्रकाश अवस्थी को तकनीकी अधिकारी के रूप में चयनित किया गया है। 2023 में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स में भी प्रकाश अवस्थी को तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। तैराकी संघ के पदाधिकारियों ने प्रकाश अवस्थी के चयन पर उन्हें बधाई दी। यह जानकारी प्रदेश नौकायन संघ के सचिव सुधीर शर्मा ने दी।

Leave a Comment