13वीं मिनि सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए कानपुर की टीम रवाना

 

 

  • तीरंदाजी के क्षेत्र में कानपुर के खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता, प्रदेश स्तर पर देंगे चुनौती

KANPUR, 30 September: कानपुर नगर की तीरंदाजी टीम, 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित 13वीं मिनि सब-जूनियर (अंडर-15) रिकर्व, कम्पाउण्ड और इंडियन राउंड वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भदोही के ज्ञानपुर स्थित काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए रवाना हो गई।

इस प्रतियोगिता में अंडर-13 और अंडर-10 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की प्रतिस्पर्धा भी शामिल है, जिसमें कानपुर नगर की टीम ने जिला स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया। इसमें राज्यभर के तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और भविष्य के लिए तैयार होंगे।

चयनित खिलाड़ियों की सूची

  1. अंडर-15 रिकर्व वर्ग: प्रसन्न द्विवेदी, गौरी भदौरिया
  2. इंडियन राउंड वर्ग: विधुराज केशरवानी, विदुषी शुक्ला, कनिषा दुग्गल
  3. अंडर-13 इंडियन राउंड वर्ग: जतिन गुलाटी, अंश सरोज, गर्वित भदौरिया, अथर्व प्रताप सिंह
  4. बालिका वर्ग: दिव्यांशी वर्मा
  5. अंडर-10 रिकर्व वर्ग: लक्षिता अग्रवाल
  6. इंडियन राउंड वर्ग: जयेश तिवारी, समाइरा

संघ ने दी  दी शुभकामनाएं

जिला तीरंदाजी संघ कानपुर के सह-सचिव और प्रमुख कोच संदीप कुमार (NIS) की देखरेख में आयोजित ट्रायल के बाद कानपुर नगर की टीम का चयन किया गया। इस मौके पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, और सह-सचिव संदीप कुमार पासवान ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कोच दीपक शर्मा और फागू महातो के नेतृत्व में यह टीम प्रदेश स्तर पर कानपुर नगर का प्रतिनिधित्व करेगी।

 

Leave a Comment