यूथ आर्चरी एकेडमी किदवई नगर में जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल 24 को 

 

  • 13 वीं मिनि सब-जूनियर, प्रथम 13 वर्षीय व 10 वर्षीय प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली जिला स्तरीय टीमों का होगा चयन

KANPUR, 22 September: 30 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा 13 वीं मिनि सब-जूनियर (अन्डर – 15 ) रिकर्व, कम्पाउण्ड एवं इण्डियन राउण्ड वर्ग बालक – बालिका प्रदेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता के साथ-साथ प्रथम 13 वर्षीय एवं प्रथम 10 वर्षीय रिकर्व, कम्पाउण्ड एवं इण्डियन राउण्ड वर्ग की बालक–बालिका प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर जिला भदोही में किया जा रहा है। इस प्रदेश स्तरीय तीरदाजी प्रतियोगिता के सम्बन्ध में जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर द्वारा 24 सितम्बर 2024 को किदवई नगर स्थित यूथ आर्चरी ऐकेडमी में अपराह्य 2 : 00 बजे से 7 : 00 बजे तक सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कैटेगरी के 4-4 बालक / बालिका को चयनित किया जाएगा जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगे। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल भारतीय तीरंदाजी संघ के खेल नियमों को आधार पर होगा। इच्छुक स्कूल, संस्थानों / तीरंदाजी ऐकेडमी,कानपुर नगर के बालक/बालिकाये इस ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते है। ट्रायल के बारे में अन्य जानकारी हेतु जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर नगर के सह-सचिव संदीप कुमार (8318387894) से सम्पर्क कर सकते है। यह जानकारी जिला तींरदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने दी। 

Leave a Comment