CBSE ईस्ट जोन ताइक्वांडो में हिस्सा लेंगे कानपुर के विशाल

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • सनबीम स्कूल वाराणसी में 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता

कानपुर। CBSE BOARD द्वारा अयोजित ईस्ट जोन जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 सनबीम स्कूल वाराणसी में 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कानपुर के डी डी विद्या निकेतन एजुकेशन सेंटर चकेरी के विशाल यादव भी प्रतिभाग करेगे। विशाल ने पिछले वर्ष CBSE राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे अंडर 73 kg वेट कैटगरी मे गोल्ड मेडल जीता था और कानपुर और अपने स्कूल का नाम रोशन किया था। छात्र व कोच को फिर से प्रतिभाग करने पर स्कूल के प्रबंधक मोहन तिवारी, शुभम तिवारी व प्रधानाचार्य रेनू श्रीवास्तव और स्कूल शिक्षको ने कोच सत्येंद्र सिंह यादव व विशाल यादव को शुभाकामनाएं दी।

Leave a Comment