शाश्वत और पृथ्वीराज ने दिखाई बल्ले की धमक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

जेसी बाजपेई अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में अजमेरी और रूपानी ने दर्ज की जीत

कानपुर। स्वर्गीय जेसी बाजपेई अंडर 16 टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में अजमेरी तो दूसरे में रूपानी ने जीत हासिल की। लीग मैच में पहला मुकाबला गुरु गोविंद सिंह एकेडमी में अजमेरी वर्सेस क्रक्स एकेडमी के बीच खेला गया। अजमेरी ने पहले खेलते हुए 35 ओवर में 6 विकेट पर 239 रन बनाए। क्रक्स की टीम 30 ओवर में 174 रन ही बना सकी और अजमेरी ने 65 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच शाश्वत को चुना गया जिन्होंने 95 रन की पारी खेली। इसी तरह ‌दूसरा मुकाबला पालिका स्टेडियम में रूपानी वर्सेस कानपुर वारियर्स के बीच खेला गया। रूपानी ने पहले खेलते हुए 148 रन बनाए। कानपुर वारियर्स 142 रन ही बना सकी और रूपानी ने मैच 8 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में पृथ्वीराज (86 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोपाल सिंह, शुभम पांडे व सोमदत्त ने खिलाड़ियों को दिया।

Leave a Comment