अयोध्या राज्य स्तरीय क्योकुशिन कराटे प्रतियोगिता में कानपुर का दमदार प्रदर्शन, 14 खिलाड़ियों ने जीते पदक

 

 

  • स्वर्ण पदकों पर रहा खिलाड़ियों का दबदबा, ईशिता और आरना ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया गौरव
  • नॉर्दर्न एक्टिव स्पोर्ट्स अकादमी और महिला महाविद्यालय कराटे प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया शानदार प्रदर्शन

 

कानपुर, 23 नवंबर।

अयोध्या में 22 नवंबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय क्योकुशिन कराटे प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नॉर्दर्न एक्टिव स्पोर्ट्स अकादमी एवं महिला महाविद्यालय कराटे प्रशिक्षण केंद्र, किदवई नगर के 14 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकादमी में उत्साह का माहौल है।

स्वर्ण पदकों पर रहा खिलाड़ियों का दबदबा

प्रतियोगिता में शशांक गुप्ता, निर्मल गुप्ता और पीयूष जोशी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं ईशिता सैनी और आरना मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वैष्णवी तिवारी और ऐलिना अग्रवाल ने एक-एक स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

रजत और कांस्य पदक जीतकर भी चमके खिलाड़ी

अन्य पदक विजेताओं में वर्चस्व सिंह और शौर्य प्रताप सिंह ने रजत पदक हासिल किए। वैभव प्रताप और कौटिल्य गुप्ता ने कांस्य पदक जीतकर सफलता की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। इसके अलावा अश्वी मिश्रा, उर्वी सिंह और वाची सिंह ने भी रजत पदक हासिल किए।

अकादमी पदाधिकारियों ने दी बधाई

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नॉर्दर्न एक्टिव स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष सेन्सेई अविनाश सिंह चौहान एवं सचिव सेन्सेई ऋषभ चतुर्वेदी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

Leave a Comment