- 41 बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, पांच राउंड के मुकाबलों के बाद विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
कानपुर, 23 नवंबर।
बिलाबांग इंटरनेशनल हाई स्कूल में आयोजित बिलाबांग शतरंज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में कुल 41 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान पांच राउंड के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता, रणनीतिक सोच और शतरंज कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल के को-ऑर्डिनेटर सोहनीत साहू, विकास निषाद एवं अनिल बाजपेई ने विभिन्न आयु वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की चीफ आर्बिटर (SNA) कु. रूपा शुक्ला रहीं।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे।
अंडर-8 बालक वर्ग: जोशुआ एबिन मैथ्यू ने चार अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिराज सिंह तीन अंकों के साथ दूसरे और निमांश चंदीरमानी एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-8 बालिका वर्ग: दृष्टि अग्रवाल ने दो अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-11 बालक वर्ग: वेदांश मिश्रा ने पांच अंकों के साथ प्रथम, विहान पांडेय ने चार अंकों के साथ द्वितीय और अथर्व सिंह ने तीन अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-11 बालिका वर्ग: सांवी ओमर 3.5 अंकों के साथ प्रथम और आर्णा दीक्षित तीन अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
अंडर-15 बालक वर्ग: अद्यांश सिंह ने 4.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उत्कर्ष सिंह और अथर्व सिंह चार-चार अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-15 बालिका वर्ग: कृतिका बाजपेई ने 2.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक वर्ग: विनायक गुप्ता दो अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। आरव और कुशाग्र शर्मा ने एक-एक अंक हासिल कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग: हिमानी शाह ने दो अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी तार्किक क्षमता, धैर्य, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।