सातवीं इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड स्कूल बना चैंपियन

 

 

  • 15 टीमों के 210 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राइजिंग स्टार स्कूल दूसरे और कार्वर पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा
  • 28 मेडल जीतकर ऑक्सफोर्ड स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान

 

कानपुर, 21 नवंबर।

कानपुर मार्शल आर्ट्स अकादमी की ओर से शनिवार, 21 नवंबर को आवास विकास-3, कल्याणपुर स्थित कार्वर पब्लिक स्कूल में सातवीं इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 टीमों के 210 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और मार्शल आर्ट्स कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑक्सफोर्ड स्कूल ने कुल 28 मेडल हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। राइजिंग स्टार स्कूल ने 24 मेडल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मेजबान कार्वर पब्लिक स्कूल 22 मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।

पूर्व विधायक सतीश निगम रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री सतीश निगम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।

खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन और खेल भावना

चैंपियनशिप में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने कराटे के विभिन्न मुकाबलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के प्रति अनुशासन, आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम की जानकारी कानपुर मार्शल आर्ट्स अकादमी के महासचिव राज गुप्ता और अध्यक्ष भावना श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Comment